शनिवार, 22 अक्टूबर 2011

पवित्र भू-दृश्य एवं प्रतिवेश






गढ़वाल का अधिकांश भाग पवित्र भू-दृश्यों एवं प्रतिवेशों से परिपूर्ण है। उनकी पवित्रता देवताओं/पौराणिक व्यक्ति तत्वों, साधुओं एवं पौराणिक एतिहासिक घटनाओं से सम्बद्ध है। इन भू-दृश्यों के कुछ उदाहरण निम्न प्रलेख में दर्शाये गये हैं।


गंगोत्री उस पौराणिक स्थल से सम्बद्ध है जहाँ से पवित्र गंगा पृथ्वी पर अवतरित हई। 


जौनसार बाबर क्षेत्र में लखमण्डल नामक स्थान के बारे में यह विश्वास है कि यही वह स्थल है जहाँ दुर्योधन ने पान्डवों को लाख से बने मकान में जला कर मारने का प्रयास किया था। 


अगस्त्य, कपिल, पाराशर, दत्तात्रेय एवं विश्वामित्र नामक साधू अगस्त मुनि, श्रीनगर, पार-कान्डी, देवलगढ एवं रुद्रप्रयाग नगरों से सम्बद्ध हैं। 


सिखों के गुरू गोविन्द सिंह ने ऊपरी हिमालय में हेमकुण्ड नामक स्थल पर तपस्या की थी। 


गढ़वाल के अनेकों स्थल जैसे [देवप्रयाग, लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश, तपोवन, मुनि की रेती, कर्ण प्रयाग एवं पाण्डुकेश्वर पाण्डवों से सम्बद्ध हैं। 


सम्पूर्ण विश्व में निवास करने वाले हिन्दुओं के लिए पूजनीय अनेकों मन्दिर गढ़वाल में स्थित हैं। इन मन्दिरों में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, रुद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग एवं वाकेश्वर इत्यादि प्रमुख हैं। 


विभिन्न देवी देवताओं के सैकडों मन्दिर पर्वतीय क्षेत्रों के समस्त भागों में स्थित पहाडियों के शिखरों पर स्थापित है। उदाहरणतः सरकण्डा देवी, तुंगनाथ रुद्रनाथ, किनकेउलेश्वर एवं अनसूय्या माता इत्यादि 


पवित्र गंगा नदी गढ़वाल से उदगमित होती है तथा मैदानी क्षेत्रों में प्रवेश करने से पूर्व गढ़वाल में प्रवाहित होती है। गंगा एवं इसकी सहायक नदियों के तट पर अनेकों पवित्र नगर जैसे ऋषिकेश, देवप्रयाग, गौमुख, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं बद्रीनाथ स्थापित है।
  

गढ़वाल में धर्म





गढ़वाल में निवास करने वाले व्यक्तियों में से अधिकांश हिन्दू हैं। यहाँ निवास करने वाले अन्य व्यक्तियों में मुस्लिम, सिख, ईसाई एवं बौद्ध धर्म के लोग सम्मिलित हैं। गढ़वाल का अधिकांश भाग पवित्र भू-दृश्यों एवं प्रतिवेशों से परिपूर्ण है। उनकी पवित्रता देवताओं/पौराणिक व्यक्ति तत्वों, साधुओं एवं पौराणिक एतिहासिक घटनाओं से सम्बद्ध है। गढ़वाल के वातावरण एवं प्राकृतिक परिवेश का धर्म पर अत्याधिक प्रभाव पडा है। विष्णु एवं शिव के विभिन्न स्वरुपों की पूजा सम्पूर्ण क्षेत्र में किये जाने के साथ-2 इस पर्वतीय क्षेत्र में स्थानीय देवी एवं देवताओं की भी बहुत अधिक पूजा-अर्चना की जाती है। कठिन भू-भाग एवं जलवायु स्थितयों के कारण पहाडों पर जीवन कठिनाइयों एवं आपदाओं से परिपूर्ण है। भय को दूर करने के लिए यहाँ स्थानीय देवी देवताओं की पूजा लोकप्रिय है।


यहां सभी हिन्दू मत हैं: वैष्णव, शैव एवं शाक्त।


गढ़वाल में निवास करने वाले व्यक्तियों में से अधिकांश हिन्दू हैं। यहाँ निवास करने वाले अन्य व्यक्तियों में मुस्लिम, सिख, ईसाई एवं बौद्ध धर्म के लोग सम्मिलित हैं। धर्म के आधार पर गढ़वाल के निवासियों की जनसंख्या विभाजन निम्न है।


हिन्दू 92.0% 
सिख 2.5% 
मुस्लिम 2.0% 
ईसाई 2.0% 
अन्य 1.5%